हेलो दोस्तो, आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे "Pradhan mantri awas yojana apply online form कैसे भरें तथा इसके साथ ही आपको इस पोस्ट में Pradhan mantri awas yojana के बारे मे और भी  सारी जानकारी मिल जायेगी जैसे कि Pradhan mantri awas yojana gramid form kaise bhare, Pradhan mantri awas yojana list, PMAY Scheme आदि।  

Pradhan mantri awas yojana apply online application :

भारत सरकार द्वारा अपने देश के हित में बहुत सी योजनायें लायी जाती हैं, जिससे पूरे देश के लोगों को फायदा होता है। ऐसी ही एक योजना भारत सरकार लेकर आयी है, जिसका नाम है - Pradhan mantri awas yojana.  PM awas yojana का मकसद है कि जिन लोगों के पास रहने के लिये घर नहीं है, जो लोग झुग्गी, झोपङियों में रहने को मजबूर हैं, या फिर जिनका घर कच्चा है, पक्की छत नहीं है, ऐसे लोगों को आवास की सुविधा देना अर्थात पक्का घर देना। 
 इस योजना की शुरुआत 2015 में की गयी थी, तथा इस योजना से अब तक 77 लाख घर बनाये जा चुके हैं, तथा 2 लाख करोङ की धनराशि बाँटी जा चुकी है। आप चाहे शहर में रह रहे हों या गाँव में, या फिस देश के किसी भी कोने में रह रहे हों, आप इस योजना का फायदा ले सकते हैं।

pradhan mantri awas yojana apply online, pradhan mantri awas yojana list, pradhan mantri awas yojana form kaise bhare, PMAY Scheme, pm awas yojana


Pradhan mantri awas yojana के लिये पात्रता :

✅ आपके पास देश के किसी भी कोने में कोई भी पक्का घर नहीं होना चाहिये, ऐसा पाये जाने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।

 आपने पहले कभी भारत सरकार की किसी भी योजना में आवास का लाभ ना लिया हो।

  आप चाहे किसी भी वर्ग के हों - SC / ST / OBC / EWS, इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

  एक परिवार के लिये एक घर मिलता है, तो ऐसे में आप परिवार के अन्य सदस्यों के नाम अलग - अलग घर नहीं ले सकते।

  यह योजना केन्द्र सरकार की योजना है, इसीलिये आप पूरे देश में कहीं भी रह रहे हों, आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Document Required :

✅ पासपोर्ट आकार की फोेटो

✅  आधार कार्ड

✅ बैंक अकाउंट पासबुक

✅ राशन कार्ड

✅ पैन कार्ड

✅ आय प्रमाण पत्र

✅ जाति प्रमाण पत्र

Note : कृपया ध्यान दें कि ऊपर दिये गये डाॅक्यूमेंट में से अगर कोई भी डाॅक्यूमेंट आपके पास ना हो, तो आपको जन सेवा केन्द्र जाने की जरूरत नहीं है, आप Dobser ऐप से घर बैठे बनवा सकते हैं, Dobser ऐप इंस्टाल करने के लिये नीचे दिये गये लिंक 'Download Dobser App' पर क्लिक करे, 

Pradhan mantri awas yojana list kaise dekhe :

अगर आपने पहले से ही फाॅर्म भर लिया है, लेकिन अब ये देखना चाहते हैं, कि सरकार द्वारा जो लिस्ट जारी की जाती है, उसमें आपका नाम है या नहीं, तो चलिये, मैं आपको उसका भी तरीका बता देता हूँ।

Check List

✅  सबसे पहलेे आपके ऊपर जो नीले अक्षरों से "Check List" लिखा है, उस पर क्लिक करना है, जैसे ही आप क्लिक करेंगे, एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना राज्य सलेक्ट करना है।

✅  राज्य सलेक्ट करने के बाद आपको अपना जिला सलेक्ट करना है, जिला के बाद अपना ब्लाॅक और ब्लाॅक के बाद अपना गाँव सलेक्ट करना है, गाँव सलेक्ट करने के बाद जैसे ही आप सबमिट बटन दबाओगे, आपके सामने एक लिस्ट खुल जायेगी, इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हो, कि आपको आवास मिला है या नहीं।

✅  इस लिस्ट में आप ये भी देख सकते हो कि आपके गाँव में किसे - किसे आवास मिला है।

Pradhan mantri awas yojana status kaise check kare :

अगर आपने पहले से ही फाॅर्म भर लिया है, लेकिन अब ये देखना चाहते हैं, कि अभी आपको आवास मिलने में और कितना वक्त लगेगा, तो इसके लिये आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, तो चलिये, मैं आपको उसका भी तरीका बता देता हूँ।

Check Status

✅  सबसे पहलेे आपके ऊपर जो नीले अक्षरों से "Check Status" लिखा है, उस पर क्लिक करना है, जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने नीचे दिये गये चित्र के अनुसार एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या डालनी है।

✅  अगर आप अपनी आवेदन संख्या भूल गये हैं, तो आप अपने नाम द्वारा भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। अपने नाम द्वारा स्टेटस चेक करने के लिये नीचे कोने में जो 'Advance Search'  लिखा है, उस पर क्लिक करना है।

✅  तो इस तरह आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Pradhan mantri awas yojana form apply (Offline) : 

✅ ऑनलाइन का तरीका जानने से पहले ये जान लेते हैं कि ऑफलाइन किस तरह से एप्लाई करें।

✅  सबसे पहले आपको अपने ग्राम प्रधान के पास जाना है, और उनके लेटर पैड पर एक ऐप्लिकेशन लिखवाना है, और ऐप्लिकेशन में यही लिखना है कि हमारे पास घर नहीं है, हमें घर की जरूरत है, ऐसी की कुछ बातें और लिखनी हैं।

✅  उसके बाद आपको उसी ऐप्लिकेशन के साथ आय प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, इन सब की एक - एक फोटो स्टेट लगानी है। इसके बाद इन सभी डाॅक्यूमेंट को, अगर ग्राम प्रधान ले लेता है, तो ग्राम प्रधान को दे देना है, अगर वह नहीं लेता है, तो खुद अपने ब्लाॅक जाकर जमा कर देने हैं।

✅   डाॅक्यूमेंट जमा करने के कुछ सप्ताह के अंदर ही आपको आवास मिल जायेगा।

✅   तो इस तरह आप प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने लिये नया आवास ले सकते हैं।

Pradhan mantri awas yojana apply form online :

तो दोस्तो, अब आप प्रधान मंत्री आवास योजना  के ऑनलाइन आवेदन का तरीका जानना चाहते होंगे, तो हमें माफ करें क्योकि भारत सरकार ने अभी तक इस योजना के ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत नहीं की है, अभी आप केवल ऊपर बताये गये ऑफलाइन वाले तरीके से ही आवेदन कर सकते हैं, उम्मीद है कि जल्द ही सरकार ऑनलाइन की भी शुरूआत कर सकती है।

अब आप नीचे जो "Download Dobser App" लिखा है, उस पर क्लिक करके हमारे ऐप को इंस्टाल कर लीजिये क्योंकि Dobser ऐप पर आपको हमारी वेबसाईट से भी बेहतरीन जानकारी और नये नये अपडेट्स समय के साथ साथ मिलते रहेंगे तथा इसके साथ ही आप पार्ट टाईम काम करके Dobser App से रुपये भी कमा सकते हैं।

Download Dobser App

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q :  क्या इस योजना से पुरूषों और महिलाओं को अलग - अलग आवास मिल सकता है ?
Ans : नहीं,  इस योजना से एक परिवार के लिये सिर्फ एक ही आवास मिलता है।

Q :  क्या आवेदन को महिला के नाम से करने पर जल्दी आवास मिल जाता है ?
Ans : हाँ ये बात सही है, महिलाओं को जल्दी प्राथमिकता दी जाती है।



अगर आप और भी सवाल पूछना चाहते हैंं, तो आप Dobser के Contact us पर जाकर हमसे संपर्क कर सकते हैं